सेंसेक्स 205 अंक गिरकर 41324 पर, निफ्टी 55 प्वाइंट नीचे 12170 पर बंद

शेयर बाजार मंगलवार को लगातार दूसरे दिन नुकसान में रहा। सेंसेक्स 205.10 अंक गिरकर 41,323.81 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान 41,294.30 तक फिसल गया था। निफ्टी की क्लोजिंग 54.70 प्वाइंट नीचे 12,169.85 पर हुई। इंट्रा-डे में 12,162.30 तक गिर गया था। कारोबारियों के मुताबिक प्रमुख कंपनियों के तिमाही नतीजे ज्यादा अच्छे नहीं रहने और कमजोर विदेशी संकेतों की वजह से भारतीय बाजार में सुस्ती है।


रिएलिटी इंडेक्स में 2.22% गिरावट


सेंसेक्स के 30 में से 22 और निफ्टी के 50 में से 37 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। एनएसई पर 11 में से 9 सेक्टर इंडेक्स नुकसान में रहे। रिएलिटी इंडेक्स सबसे ज्यादा 1.43% लुढ़क गया। दूसरी ओर मीडिया इंडेक्स सबसे ज्यादा 2.22% फायदे में रहा।